Lowest ODI Scores in Cricket in Hindi: क्रिकेट का खेल बहुत ही अप्रत्याशित परिणाम लेकर आता है। अगर यहाँ वन डे क्रिकेट में ४०० का स्कोर बनता है तो बहुत बार टीम १०० रन के अंदर भी सिमट जाती है। आज हम इस लेख में ऐसे ही १० मैचों का न्यूनतम स्कोर देखेंगे, जब एक टीम का कुल स्कोर भी १०० तक नहीं जा पाया था वन डे क्रिकेट में।
अगर भारत की बात करें तो, भारत ने २०१४ (2014) में मीरपुर में बांग्लादेश को ५८ (58) रनों पर आउट किया था, जो भारत के खिलाफ किसी देश का न्यूनतम स्कोर है एकदिवसीय मैचों में। जबकि भारत का न्यूनतम स्कोर ५४ (54) है, जो इसने श्रीलंका के विरुद्ध २००० ईस्वी (2000) में बनाया था।
10 सबसे कम वनडे स्कोर (Lowest ODI Scores)
स्कोर | टीम | स्थान | वर्ष | Match |
35 | जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका | हरारे, जिम्बाब्वे | 2004 | द्विपक्षीय मैच |
35 | यूएसए बनाम नेपाल | कीर्तिपुर, नेपाल | 2020 | आईसीसी विश्व कप क्रिकेट लीग |
36 | कनाडा बनाम श्रीलंका | पार्ल, दक्षिण अफ्रीका | 2003 | आईसीसी विश्व कप |
38 | जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका | कोलम्बो, श्रीलंका | 2001 | एलजी एबंस त्रिकोणीय श्रृंखला |
43 | श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका | बोलैंड पार्क, पार्ल, दक्षिण अफ्रीका | 2012 | द्विपक्षीय मैच |
43 | पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज | सहारा पार्क न्यूलैंड्स, केप टाउन, | 1993 | कुल अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला |
44 | जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश | चटोग्राम, बांग्लादेश | 2009 | द्विपक्षीय मैच |
45 | कनाडा बनाम इंग्लैंड | मैनचेस्टर, इंग्लैंड | 1979 | प्रूडेंशियल विश्व कप |
45 | नामीबिया बनाम ऑस्ट्रेलिया | पोटचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका | 2003 | आईसीसी विश्व कप |
50 | श्रीलंका बनाम भारत | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका | 2023 | एशिया कप फाइनल, 2023 |
Also Read: ICC World Cup: क्रिकेट विश्व कप की अनसुनी कहानियाँ