एक वेट बाजार (wet market) वो बाजार है, जहाँ ताजा मांस, मछली, समुद्री जीव, इत्यादि जल्दी ख़राब होने वाले चीजों की बिक्री की जाती है। यह शुष्क बाजारों (dry markets ) से अलग है, जो कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टिकाऊ सामान बेचते हैं। । कुछ वेट बाजार ज़िंदा जानवरो को भी बेचते हैं। सभी वेट बाजार जीवित पशुओं को नहीं बेचते हैं।
ऐसा ही एक बाजार, वुहान में हुआनान सीफूड होलसेल मार्केट (Huanan Seafood Wholesale Market, Wuhan) है, जिसे COVID -19 (कोरोनोवायरस महामारी – 2019) को फ़ैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
वेट मार्केट शब्द का सर्वप्रथम उपयोग 1970 के दशक की शुरुआत में सिंगापुर सरकार ने इस्तेमाल किया था।ऐसा करने के पीछे उनका उद्देश्य इन बाजारों की पहचान को पारंपरिक बाजारों से अलग करना था। वेट मार्केट शब्द सिंगापुर में इतना लोकप्रिय हुआ की ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने इसको अपने शब्दकोष में जगह दी।
पारंपरिक वेट बाजार आमतौर पर अस्थायी शेड, खुली हवा वाली जगहों पर या आंशिक रूप से खुले व्यावसायिक जगहों पर बनाये जाते हैं।आधुनिक वेट बाजार एयर कंडिशन्ड इमारतों में बेहतर वेंटिलेशन, ठंड और प्रशीतन सुविधाओं के साथ बनाये जाते हैं।
[…] वेट बाजार (wet market) क्या है? […]