HomeOthersयह सोशल मीडिया वाला बिनोद (BINOD) कौन है जो हर जगह छाया...

यह सोशल मीडिया वाला बिनोद (BINOD) कौन है जो हर जगह छाया है?

BINOD कौन है? हेलो दोस्तों! आजकल आप बिनोद (BINOD) के बारे में बहुत जगह पढ़ और सुन रहे होंगे। तो आइए जानते हैं यह Binod कौन है?

बिनोद (BINOD) की कहानी शुरू हुई “Slayy Point” नामक एक यूट्यूब चैनल से जिन्होंने अपने एक रोस्ट वीडियो (Roast Video) व्हाई इंडियन कमेंट सेक्शन इज गार्बेज (Why Indian Comment Section Is Garbage) में बिनोद थरू (Binod Tharu) नाम के व्यक्ति के द्वारा एक वीडियो को देखकर उसके कमेंट बॉक्स में सिर्फ Binod (बिनोद) लिखने के कारण उसे प्रमुखता से उजागर करने के कारण।

Binod Tharu जी के दिए गए कमेंट Binod को भी 7 लोगों ने लाइक किया था। इस वीडियो में एंकर ने बताया है कि हमारे यहां लोग कुछ भी कमेंट करते हैं और वैसे बेतुके कॉमेंट्स को भी दूसरे लोग लाइक कर देते हैं, चाहे वह किसी का नाम ही क्यों न लिखा हो। बस इसी बात को देखकर Slayy Point ने उसका मजाक बनाया। और देखते ही देखते यह Binod शब्द इतना पॉपुलर हो गया कि लोग अब अपने सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स में किसी भी चीज के लिए Binod लिख रहे हैं। 

अब आप समझ ही गये होंगे की ये “Binod” क्या है और कैसे इतना लोकप्रिय हो गया।

यह Binod इतना लोकप्रिय हुआ कि मुंबई पुलिस और गुवाहाटी के एक हॉस्पिटल ने जागरूकता अभियान के लिए ही Binod का नाम चुन लिया है। सोशल मीडिया पर Binod नाम के बहुत सारे मीम चल रहे हैं तो नीचे कुछ मीम्स देखते हैं।

“Slayyw Point” का ये Binod वाला Video आप यहाँ देख सकते है !

रोस्टेड वीडियो क्या होते हैं? (What is roasted video)

रोस्ट (Roast) हास्य का एक रूप है जिसमें किसी व्यक्ति के दिखावे को अनोखे तरीके से दर्शकों के सामने प्रदर्शित  करना है। चुटकुले और  मजाक के अलावा, इस तरह की घटनाओं में वास्तविक प्रशंसा और श्रद्धांजलि भी शामिल हो सकती है। ऐसे आयोजनों में पार्टी और प्रस्तुति दोनों को ही “रोस्ट” (Roast) कहा जाता है। घटना के मेजबान को “रोस्टमास्टर” (Roastmaster) कहा जाता है। जिनका भी इस तरह से मजाक उड़ाया जाता है, उसे ” रोस्टेड” (Roasted) कहा जाता है।

यह भी पढ़िए: Whatsapp Message: बिना नंबर सेव किए वेबसाइट से व्हाट्सएप मैसेज कैसे भेजें

InfoJankari
InfoJankari
InfoJankari स्टाफ ज्यादातर सहयोगी लेखों और स्वास्थ्य समाचार, अद्यतन, सूचनात्मक सूचियों, तुलनाओं, स्वस्थ्य का वैज्ञानिक महत्व आदि को कवर करने वाले अन्य पोस्ट के लिए काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here